Site icon Unnat Kesri

डॉ. बी.एस. नेगी बने उन्नत भारत संगठन के उत्तराखंड के अध्यक्ष

31 मार्च, देहरादून। उन्नत भारत संगठन के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने घोषणा की, कि डॉ. बी.एस. नेगी को के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभवी और समर्पित व्यक्तियों को नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।

डॉ. बी.एस. नेगी उत्तराखंड सरकार के बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में मिशन निदेशक और निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने राज्य में हाई-डेंसिटी एप्पल प्लांटेशन को क्लोनल रूट स्टॉक के साथ बढ़ावा देकर सेब उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन किया। इसके अलावा, उन्होंने अखरोट मिशन की शुरुआत की, जिससे उत्तराखंड में अखरोट की खेती को आधुनिक तकनीकों के साथ विकसित किया जा सके।

डॉ. नेगी ने नई फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहित किया और फ्रूट नर्सरी एक्ट का ड्राफ्ट तैयार किया, जिससे फल उत्पादन को अधिक संगठित और वैज्ञानिक रूप से संरक्षित किया जा सके। उन्होंने राज्य स्तर पर 7 नई योजनाओं को लॉन्च किया, जिनसे कृषि और बागवानी क्षेत्र को मजबूती मिली।

उनकी इस नियुक्ति पर उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने दूरभाष पर डॉ. नेगी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और आशा जताई कि उनके अनुभव व नेतृत्व में संगठन की सेवा श्री अवार्ड्स समिति नए आयाम स्थापित करेगी।

उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट

उन्नत भारत संगठन समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवा उत्थान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रतिष्ठित संस्था है। संगठन द्वारा हर वर्ष “उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स” का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सा विशेषज्ञों, उद्यमियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम 24 अगस्त को रखा जाना तय हुआ है।
डॉ. बी.एस. नेगी की नियुक्ति संगठन के इस मिशन को और मजबूती देगी, जिससे समाज सेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Exit mobile version