Site icon Unnat Kesri

दिल्ली के पश्चिम विहार में लगाई फ्री कोविड वैक्सीन

उन्नत केसरी। दिल्ली न्यूज़

नई दिल्ली, 23 जुलाई। नई दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में लगाया गया 2 दिन का फ्री कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप। पश्चिम विहार की सीसीआरओ संस्था द्वारा संचालित इस कैंप में 150 से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगा कर वायरस के खिलाफ सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस कैंप में सीसीआरओ द्वारा कोविद-19 वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय एवं बूस्टर डोज़ लगवाई गयी। संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान लगा कर इस कैंप को सफल बनाया। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया की उनके द्वारा चलाए जा रहे समाज सेवा कार्यों के लिए उन्हें सराहना और आशीर्वाद मिलता रहा है, जिसका नतीजा है की आज सीसीआरओ न केवल पश्चिम विहार बल्कि देश के कई राज्यों में अवॉर्नेस और हेल्थ कैंप लगाता आ रहा है।

संस्था द्वारा की जा रही समाज सेवा को देखते हुए उन्हें इस वर्ष उन्नत भारत सेवाश्री समाज रत्न पुरुस्कार से नवाजा भी जाएगा, जिसकी घोषणा हाल ही में की गई है। सुषमा नाथ द्वारा संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल को अवार्ड नॉमिनेशन एवं निमंत्रण लेटर दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट सुचेता, युवा अध्यक्ष अखिल नाथ और नरेश कुमार भी मौजूद रहे।

Exit mobile version