Site icon Unnat Kesri

गुप्त नवरात्री के उपलक्ष पांच दिन का निःशुल्क जल सेवा कैम्प आयोजित

6 जुलाई, पश्चिम विहार (दिल्ली)। दिल्ली में इन दिनों बारिश के कारण खासी उमस और गर्मी का कहर जारी है, वही कुछ ऐसे लोग भी है जिनके सर पर छत भी नहीं है और इस बेरहम गर्मी का वे शिकार बन रहे है। बारिशों के दौरान शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और स्वच्छ पानी न मिलने के कारण बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में करप्शन एंड क्राइम रिफार्म आर्गेनाईजेशन (रजि०) ने आगे आकर समाज कल्याण की भावना से लोगो की सेवा करने हेतु यह कदम उठाया है। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल द्वारा ‘जल ही जीवन है’ का नारा लगा कर 5 दिनों के निशुल्क पेय जल का कैंप लगाया गया। जिसमे संस्था के चेयरमैन केवल वर्मा जी के साथ ही संस्था के अन्य पदाधिकारी सरदार राजेंद्र सिंह पोपली, संजय अग्रवाल, हरित मारवाहा, दीपक गुप्ता, अक्षय चुग, अमित गुप्ता, अलका बत्रा, अनुष्का बत्रा आदि उपस्तिथ रहे और इस कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसी के साथ उन्होंने बताया की समय-समय पर आम जनता हेतु ठन्डे पानी के वितरण की सेवा दी जानी चाहिए।

Exit mobile version