Site icon Unnat Kesri

Holi 2023: बुज़ुर्गों संग मनाई फूलों वाली होली

Delhi News: Holi Celebration 2023

Delhi News: Holi Celebration 2023

4 मार्च, कंझावलाकरप्पशन एंड क्राइम रिफोर्मस ऑर्गनाइज़ेशन (रजि) द्वारा 04 मार्च 2023 शनिवार को होली का महोत्सव त्रिवेणी वृद्धाश्रम में उन बुजुर्ग माता-पिता के साथ मनाया, जिनका एकमात्र सहारा यह वृद्धाश्रम ही है। सीसीआरओ द्वारा सीनियर सिटिज़न को राहत देने की ओर एक कदम के तौर पर इस महोत्सव को मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने इस प्रोग्राम के आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने होली के अवसर पर फूलों से होली खेली गई और सभी बुजुर्गों ने बहुत डांस किया। संस्था की ओर से भोजन की व्यवस्था भी की गई।

ऐसी ही ताज़ा तरीन ख़बरों के लिए उन्नत केसरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने समस्त देशवासियों से बुज़ुर्गों का सम्मान करने की अपील भी की। साथ ही हर घर की नींव अपने माता पिता को प्रेम सहित और मान सम्मान के साथ उनकी सेवा करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा, जैसे एक वृक्ष की जड़ें उसे ऊँचा और हरा-भरा बनाने में ज़रूरी ताक़त, भरण-पोषण हेतु एक अभिन्न अंग है। वैसे ही हमारे माता पिता हमे अपना जीवन सुगम बनाने हेतु अथा प्रयास करते हैं। और उनके मान सम्मान की रक्षा और उन्हें प्यार देना हमारा कर्त्तव्य भी है।

उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें

इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों चेयरमेन केवल कृष्ण वर्मा, प्रमिला गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद गुप्ता, राधिका अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, आदित्य गोयल, मोहन लाल, महेंद्र गुप्ता, अक्षय चुग, विनय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अलका बत्रा, अनुष्का बत्रा, विनीत गर्ग, संजीव सिंघल, तुषार दुआ ने वृद्धाश्रम की देखरेख करने वाले श्री वासु जी को शॉल व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित करते हुए आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। करप्शन एंड क्राइम रिफोर्मस ऑर्गनाइज़ेशन (रजि.) के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। सबको विश्वास दिलाया कि हम और हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी समाज की सेवा करते रहेंगे।सभी पदाधिकारियों ने इस कैंप को सफल बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version