Site icon Unnat Kesri

उन्नत भारत सेवाश्री पुरुस्कार पर पद्मश्री विजय चोपड़ा से खास वार्ता

नई दिल्ली, 24 जून। उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह की चर्चा आजकल जोरों पर हैं। अवार्ड समारोह की तिथि की घोषणा होनी अभी बाकी है। किंतु मुख्य समिति की मीटिंग और पुरुस्कार विजयताओं की सूची हेतु कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।

इसी कड़ी में आज दिल्ली में संस्था के चेयरमैन से पुरुस्कार चयन समिति की मेंबर सुषमा नाथ ने मुलाकात की, जिसका विषय पुरुस्कार विजयताओं का चयन रहा। मुलाकात के दौरान संस्था द्वारा समाजसेवा के आगामी कार्यों पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ पद्मश्री विजय चोपड़ा और सुषमा नाथ ने डा. संजीव कुमारी को उन्नत भारत सेवाश्री योग दिवस सराहना पत्र प्राप्त होने पर बधाई भी दी।

इस अवसर पर अखिल नाथ और संस्था की युवा प्रभारी सुचेता भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version