- दिल्ली में देश भर से 25 सुपात्र विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित
उन्नत केसरी
5 मई, नई दिल्ली। उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ द्वारा आज 24वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होने की घोषणा की गयी। नाथ ने बताया की 3 मई को समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की इस बार के नामांकन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू की जाए। साथ ही सभा में इस वर्ष के सम्मान समारोह की तिथि पर भी चर्चा की गयी। निर्णय के अनुसार 1 सितम्बर संभावित तिथि रखी गयी है।
हर वर्ष देश भर से 25 विभूतियों को उनकी अतुलनीय सेवा हेतु उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह कार्यक्रम दिल्ली के संसद मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जाता है। संस्था की कार्यकारिणी में पूर्व जज कैलाश गंभीर (संरक्षक), पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली डॉ एस एम् रहेजा (चिकित्सा प्रकोष्ठ संरक्षक), डॉ सुषमा नाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ आर के मिढ़ा (चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) जैसे सम्मानित व्यक्तित्व शामिल हैं।
युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने नामांकन हेतु ईमेल जारी करते हुए सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। सभा में संरक्षक चेयरमैन विजय चोपड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ, अधिवक्ता सुचेता, सहित संस्था के कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।
और पढ़ें:
- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
- पंकज नंदा के जन्मदिन पर उमड़ा समर्थन, महादेव सेना-आरएलएम ने दी भव्य शुभकामनाएं
- राम नवमी से हनुमान जयंती तक चलेगा आध्यात्मिक आयोजन, ऋषिकेश में गुरु गीता पाठ और भव्य भंडारा सम्पन्न
- SYAAT Haridwar- राम नवमी पर महाप्रभु श्री रामलाल जी भगवान का भव्य जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न
- श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ में संत समाज और श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहुति

