Site icon Unnat Kesri

उन्नत बाग़वानी एवं भूमि उर्वरता के लिए रीवा सूद को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान

उन्नत बाग़वानी एवं भूमि उर्वरता के लिए रीवा सूद (Agro Women Enterpreneur Reeva Sood) को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान

उन्नत बाग़वानी एवं भूमि उर्वरता के लिए रीवा सूद (Agro Women Enterpreneur Reeva Sood) को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान

नई दिल्ली, 30 जुलाई। दिल्ली की समाजसेवी रीवा सूद (Agro-Women Enterpreneur Reeva Sood) को किया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित। रीवा सूद न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं बल्कि बाग़वानी को बढ़ावा देने हेतु भी सदैव तत्पर रहती हैं। कृषि और किसान के प्रति उनके लगाव के कारण उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अनूठा बाग़वानी संसथान भी बनाया है। जिस ड्रैगन फ्रूट को समग्र दक्षिण पूर्वी एशिया में बहुत ही पॉपुलर फल माना जाता है, रीवा सूद ने उस फल को पेस्टीसाइड के कारण पोषण खो चुकी ज़मीन पर उगा कर एक उदाहरण पेश किया है।

वे न केवल फल फूल उगाने और ज़मीन को उपजाऊ बनाने पर काम कर रही हैं, बल्कि किसानों को बेहतर आय के अवसर प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित कर एक नयी रौशनी का संचार कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान (Unnat Bharat Sewashree Award) से नवाज़ा जाएगा। उनका चयन स्वयं संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ द्वारा किया गया है। लीगल विंग प्रभारी अधिवक्ता सुचेता ने रीवा सूद से भेंट कर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर रीवा सूद (Agro-Women Enterpreneur Reeva Sood) के साथ डॉ राजीव सूद, उपकुलपति बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भी मौजूद रहे।

भारत को उन्नति की ओर लेकर जाने के लिए उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान :सुचेता

सुचेता ने बताया की आज के युवा आर्गेनिक कृषि को लेकर जागरूक हो रहे हैं, जो कहीं न कहीं रीवा सूद जैसे महान समाजसेवियों के योगदान से ही संभव हो रहा है। इस नयी दिशा की ओर आज का भारत तेज़ी से बढ़ रहा है, जो न केवल पर्यावरण बल्कि स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए भी आज अति आवश्यक है। इस लिए उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान रीवा सूद जी को मिलना ही चाहिए। भारत को उन्नति की ओर लेजाने वाले ही उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं। साल-दर-साल देश भर से ऐसे लोगों को ढूंढ कर सम्मानित करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

मालुम हो की उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह की नींव उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकरार भारत प्रेम नाथ द्वारा 1995 में राखी गयी थी। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठी मिसाल है जिसमे न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।

उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में छात्रों हेतु शिक्षा, खेल, कला संस्कृति अदि क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन हेतु पुरूस्कार वितरण भी किया जाता है। जिसमे नामांकन हेतु विद्यालय/महाविद्यालय/विश्विद्यालय/अध्यापक एवं अभिभावकों द्वारा सीधा पंजीकरण किया जाता है। जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 10वीं एवं 12वीं अथवा स्नातक के छात्रों को पुरुस्कृत किया जाता है तथा खेल एवं कला संस्कृति में अपने संबंधित क्षेत्र में जिला स्तर या उससे ऊपर की प्रतियोगिता के विजेता शामिल किये जाते हैं।

Exit mobile version