Site icon Unnat Kesri

विदेश में रहकर भी समाजसेवा के लिए समर्पित विजय कुमार ढींगरा को मिलेगा 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान

उन्नत केसरी

नई दिल्ली, अगस्त 2025 — नीदरलैंड्स (The Netherlands) में निवास करने वाले समाजसेवी विजय कुमार ढींगरा को उनके बहुमूल्य सामाजिक योगदान के लिए 25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनका नामांकन संरक्षक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा द्वारा किया गया तथा सम्मान की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ द्वारा की गई।

14 जुलाई 1956 को जन्मे विजय कुमार ढींगरा वर्तमान में The Hague, Netherlands में रहते हुए भी भारत में अनेक सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने नूरमहल स्थित भूतनाथ मंदिर में गणेश जी, कृष्ण जी, हनुमान जी एवं भोलेनाथ जी की मूर्तियाँ भेंट कीं और मंदिर में नया सरोवर निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया है। जालंधर स्थित वृद्धाश्रम को एम्बुलेंस दान करने के साथ-साथ वे प्रत्येक वर्ष वहाँ आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं। रामनवमी पर्व पर वे निरंतर दान करते आ रहे हैं।

ढींगरा ने अमरनाथ यात्रा हेतु प्रतिवर्ष लोगों की बस व लंगर सामग्री से भरा ट्रक भेजने की परंपरा स्थापित की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकारी प्राइमरी कन्या विद्यालय में नए कमरे बनवाए तथा कुष्ठ आश्रम में भोजन व वस्त्र सहयोग भी किया। निर्धन परिवारों के लिए छोटे-छोटे घरों का निर्माण भी उनके द्वारा कराया गया।

केवल भारत ही नहीं, बल्कि नीदरलैंड्स में भी उन्होंने मंदिरों में दान दिए और वहाँ किए गए सामाजिक कार्यों के लिए 31 मार्च 2009 को नीदरलैंड्स की महारानी द्वारा सम्मानित भी किए गए।

25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान के राष्ट्रीय संरक्षकों में पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा, न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर, गिरीश चंद्र शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, संस्थापक भेदी नज़र ग्रुप), डॉ. एस.एम. रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक), राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ (National President Dr Sushma Nath) एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ (Akhil Prem Nath) शामिल हैं।


संक्षिप्त विवरण — विजय कुमार ढींगरा

Exit mobile version