Site icon Unnat Kesri

वसीम खान को दिया जाएगा सेवाश्री सम्मान :डॉ सुषमा नाथ

नई दिल्ली, 12 अगस्त। दिल्ली के युवा समाजसेवक वसीम अब्बास अली खान को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। आज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ ने वसीम खान के अवार्ड की घोषणा की। वसीम पिछले कई वर्षों से समाज के लिए तत्पर रहकर कार्य करते रहे हैं, इसके अतिरिक्त वे समय समय पर समाज के पिछड़े वर्ग को सहायता भी देते रहते हैं। उनकी इसी सेवा को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा। आज डॉ सुषमा नाथ (Dr Sushma Nath) ने वसीम अब्बास अली खान को निमंत्रण पत्र सौपा। इस अवसर पर दिल्ली की समिति सदस्य समेत लीगल विंग प्रभारी अधिवक्ता सुचेता (Advocate Sucheta) एवं कुसुम भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ ने कहा की दिल्ली में वसीम खान जैसे युवा समाजसेवी जनता के लिए एक मिसाल हैं। उनके द्वारा जनसेवा के निस्वार्थ एवं स्वतंत्र आयोजन समाज में एक नयी चेतना का प्रसार कर रहे हैं।

बता दें की हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (Mata Mantari Devi Charitable Trust) द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।

उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में छात्रों हेतु शिक्षा, खेल, कला संस्कृति अदि क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन हेतु पुरूस्कार वितरण भी किया जाता है। जिसमे नामांकन हेतु विद्यालय/महाविद्यालय/विश्विद्यालय/अध्यापक एवं अभिभावकों द्वारा सीधा पंजीकरण किया जाता है। जिसमें इस वर्ष दिल्ली, उत्तर-प्रदेश एवं हरियाणा सहित राजस्थान के छात्रों का भी चयन किया गया है।

Exit mobile version