Site icon Unnat Kesri

डॉ. विजय कुमार होंगे 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ में सम्मानित

डॉ. विजय कुमार होंगे 25वें 'उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025' में सम्मानित: शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्रीय योगदान के क्षेत्र में अद्वितीय कार्यों हेतु चयन

नई दिल्ली:
हरियाणा के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और हिसार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य, शिक्षण अनुभव और अकादमिक नेतृत्व के लिए 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ के लिए चयनित किया गया है। यह घोषणा आज वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक (सदस्य, चयन समिति) द्वारा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करते हुए की गई। यह सम्मान उन्हें अगस्त में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

डॉ. विजय कुमार, जिन्होंने M.Sc. व Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है, ने UGC-CSIR NET+JRF व GATE जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अकादमिक क्षेत्र में मजबूत आधार बनाया। वे 11 वर्षों से स्नातक और परास्नातक स्तर पर अध्यापन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में 24 M.Sc. विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट पूर्ण किया है और तीन शोधार्थियों ने Ph.D. पूरी की है जबकि तीन और शोधार्थी कार्यरत हैं।

उनकी विशेषज्ञता Materials Science में है और उनके नाम पर 500 से अधिक उद्धरणों सहित 12 h-index और 13 i10-index है। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। उन्हें 2021 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बेस्ट रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया और कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन ऑडिट टीम में कार्य हेतु कुरुक्षेत्र के उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ. कुमार विश्वविद्यालयों की NIRF, NAAC समितियों से भी जुड़े रहे हैं और Advanced Materials Science Centre के सदस्य हैं। उनकी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता ही उन्हें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर ले आई है।

डॉ विजय कुमार जैसे बुद्धिजीवी देश के लिए एक मिसाल- अखिल नाथ

यह जानकारी डॉ. सुषमा नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट) द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार समाज के उन गुमनाम नायकों को मंच देता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में मौलिक, निस्वार्थ और प्रभावशाली योगदान दिया है।

युवा अध्यक्ष अखिल नाथ (Akhil Nath, Youth President of Unnat Bharat Sangathan Trust) ने आज हिसार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार के उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा –

“डॉ. विजय कुमार जैसे समर्पित वैज्ञानिक और शिक्षक हमारे देश की असली पूंजी हैं। वे न केवल एक कुशल शोधकर्ता हैं, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक भी हैं। उनकी शोध-यात्रा, शिक्षण में लगन और कोविड काल जैसे संकट में निभाई गई ज़िम्मेदारी हमारे देश के लिए प्रेरणा है।”


संक्षिप्त विवरण:

नाम: डॉ. विजय कुमार
पद: रजिस्ट्रार, हिसार विश्वविद्यालय
सम्मान: 25वां उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025
श्रेणी: शिक्षा सेवा
मुख्य उपलब्धियां:


राष्ट्रीय चयन समिति:

Exit mobile version