Site icon Unnat Kesri

कश्मीरी पंडितों , हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ ललकार को लेकर नवीन जयहिंद ने दिया ब्राह्मणों को दिल्ली पहुंचने का न्योता

उन्नत केसरी । वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 15 जून: आज कुरुक्षेत्र की हरियाणा ब्राह्मण एवं छात्रावास धर्मशाला में ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद ने कुरुक्षेत्र के ब्राह्मणों को कश्मीरी पंडितों व हिंदुओं की हत्याओं के खिलाफ ललकार को लेकर 26 जून रविवार को दोपहर 12 बजे जंतर मंतर दिल्ली नजदीक मेट्रो स्टेशन जनपथ पटेल चौंक पर पहुंचने का न्योता दिया। नवीन जयहिंद आज दोपहर को कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला में पंहुचे प्रचंड गर्मी के बावजूद संकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समुदाय ने नवीन जयहिंद का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

भगवान परशुराम युवा संगठनों ने नवीन जयहिंद का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने भी अपने विचार रखे और ब्राह्मण शिरोमणि नवीन जयहिंद को बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी अशोक शर्मा ने भी स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया और अपने विचार रखे। कईं युवाओं ने भी स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर पण्डित ओम नारायण , पण्डित प्रयागराज कौशिक , राहुल शर्मा , पंडित अश्वनी शर्मा इत्यादि काफी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे। नवीन जयहिंद को बुड्ढानीलकंठ भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट करते वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

Exit mobile version