Site icon Unnat Kesri

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल होंगे ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ से सम्मानित

कुरुक्षेत्र, जुलाई 2025: शैक्षिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, अनुशासन व नेतृत्व क्षमता के अद्वितीय समन्वय के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल को 25वें उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025 के अंतर्गत ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। यह घोषणा पुरस्कार चयन समिति के सदस्य वैद्य पं. प्रमोद कौशिक द्वारा की गई, जिन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचकर डॉ. पाल को व्यक्तिगत रूप से नामांकन पत्र सौंपा।

डॉ. वीरेन्द्र पाल ने अंग्रेज़ी साहित्य में पीएच.डी., एलएलबी, एम.फिल., एम.ए., पीजीसीटीई जैसे अनेक उच्च स्तरीय पाठ्यक्रमों के माध्यम से अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त की है। वर्तमान में वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर कार्यरत हैं। साथ ही, उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन किया और शोध के क्षेत्र में 43 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किए, जिनमें से कई SCOPUS व वेब ऑफ साइंस जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में सम्मिलित हैं।

उन्होंने अकादमिक प्रशासन में भी सशक्त भूमिका निभाई है — एनसीसी अधिकारी, अतिथि गृह प्रभारी, छात्र अनुशासन समिति के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सलाहकार, IQAC संयोजक, कॉलेज मैगज़ीन संपादक जैसे अनेक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने हरियाणा बोर्ड की इतिहास पुस्तकों का सह-अनुवाद किया है और दो शोधार्थियों को पीएच.डी. भी प्रदान की है।

उनकी शिक्षकीय व अनुसंधानात्मक सेवाओं के लिए उन्हें ले. जनरल जे.एस. संधू, ले. जनरल तरुण कुमार आइच, माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मंत्री कंवरपाल जी जैसे गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।

संक्षिप्त विवरण:

डॉ. वीरेन्द्र पाल, कुलसचिव, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय। अंग्रेज़ी साहित्य में पीएच.डी., 43 शोधपत्र, 2 शोधार्थियों को पीएच.डी., इतिहास पुस्तकों का अनुवाद, अनेक प्रशासनिक भूमिकाओं में योगदान, एनसीसी में श्रेष्ठ सेवाएं, राज्यपाल एवं सेना अधिकारियों से सम्मानित। शिक्षा व शोध में विशिष्ट योगदान के लिए ‘शिक्षा रत्न सम्मान’ हेतु चयनित।

यह सम्मान समारोह अगस्त 2025 में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें 25 प्रतिष्ठित विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट (पंजी.) एवं माता मनतरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय समिति के सदस्यगण:

पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा (संरक्षक), न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर (संरक्षक), डॉ. एस.एम. रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक), डॉ. सुषमा नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र शर्मा, अखिल नाथ (युवा अध्यक्ष) (Akhil Prem Nath, Youth President Unnat Bharat Sangathan Trust) एवं सेवाश्री पुरस्कार चयन समिति के अन्य सदस्य।

Exit mobile version