Site icon Unnat Kesri

कुवि के प्रो. रमेश भारद्वाज आईसीएसएसआर सेमिनार ग्रांट कमेटी के सदस्य नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 5 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के प्रो. रमेश भारद्वाज को इंडियन कांउसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च नॉर्थ वेस्टर्न रिजनल सेन्टर, पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ द्वारा सेमीनार ग्रांट कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही वे आईसीएसएसआर उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र में अध्ययन ग्रांट कमेटी की सदस्य भी होंगे। इस अवसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. रमेश भारद्वाज को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बडे़ हर्ष का विषय है कि कुवि के शिक्षक विभिन्न प्रशासनिक एवं महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर नवाचार एवं अनुसंधान क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना रहे है।

Exit mobile version