Site icon Unnat Kesri

निस्वार्थ:भाव से जरूरमन्दों की सेवा करने का फल अवश्य मिलता है : सुभाष लांबा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

हिसार 5 मार्च : रोटी जन सेवा (रजि.) ट्रस्ट के सेवादार स्थानीय रेलवे रोड टोकरी वालो के पास निस्वार्थ भावना से जरूरमन्दों के लिए पोष्टिक भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कर रहे हैं।
ट्रस्ट के मुख्य सेवादार सुभाष लाम्बा ने बताया कि उक्त सेवा का कार्य नगर के श्रद्धालुओं व विशेष तौर पर ट्रस्ट के संस्थापक ग्रीन पार्क निवासी वेद प्रकाश जैन के विशेष सहयोग से पिछले एक वर्ष से चल रहा है।

ट्रस्ट के सेवादार सुभाष लाम्बा ने कहा कि अगर हम निस्वार्थ:भाव से जरूरमन्दों की सेवा करते हैं,तो परम् पिता परमात्मा इस का फल अवश्य देते है, इस लिए हमें जरूरमन्दों की यथासंभव सहायता अवश्य करनी चाहिए,इस प्रकार की सेवा से हमारे मन को एक सकून मिलता है।
संस्था के सदस्यों ने गत दिनों वैश्विक महामारी कोरोना के चलते भी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अपनी सेवाएं दी व जरूरतमंदो के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की। संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे।
इस कार्य में वेदप्रकाश जैन,अमर नाथ जैन, प्रधान सुभाष लांबा, राजेंद्र पाबड़ा, वेद प्रकाश बेनीवाल, जयबीर कुंगड़, एस.पी. गुप्ता, बंटी गोयल प्रधान (ऑटो मार्केट), मुख्तयार सिंह आदि विशेष रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Exit mobile version