Site icon Unnat Kesri

श्री गोविंदानंद आश्रम में नवरात्र दुर्गापूजा महोत्सव, शतचंडी महायज्ञ के साथ ही प्रतिदिन हो रहा कन्यापूजन भंडारा

पिहोवा: श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा महोत्सव, शतचंडी महायज्ञ के साथ ही प्रतिदिन आश्रम के संस्थापक महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में 30 वा नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमे मुख्य यजमान श्री बारु राम बंसल, डा. विनोद घिर ,श्री शशी जिंदल, अशोक मित्तल, हरीश चावला, अशोक गर्ग,संजीव गर्ग, बलविंद्र गर्ग, नरेश कुमार मेहता,सचिन शिशयन, सतीश गुप्ता, सतीश शर्मा,अरुण गुप्ता, गौरव सौरव गोयल रहे।

आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने बताया कि आश्रम में पिछले कई वर्षो से मासिक कन्या पूजन वा भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है जिसमे जरूरतमंद कन्याओं को शिक्षा चिकित्सा का भी ध्यान रखा जाता है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आज के कन्या पूजन कार्य में सुनील मित्तल सचिन तायल और शशी जिंदल का परिवार मौजूद रहा। इस अवसर पर बलवान शर्मा, सीमा , बड़े शिवालय की महिला मंडली ने अहम भूमिका निभाई।
कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों कन्याओं ने भोजन ग्रहण किया।

Exit mobile version