Site icon Unnat Kesri

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. सोमवीर जाखड़ द्वारा लिखित पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ इकोलॉजी का विमोचन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 7 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. सोमवीर जाखड़ द्वारा लिखित पुस्तक फंडामेंटल्स ऑफ इकोलॉजी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक के लेखक को बधाई दी और आगे भी इस तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सोमवीर जाखड़ ने बताया कि उनकी पुस्तक में परिस्थितिकी के बारे में मुख्य बातों के बारे में बताया गया है। पारिस्थितिकी मनुष्य सहित जीवित जीवों और उनके भौतिक पर्यावरण के बीच संबंधों का अध्ययन है। यह पौधों और जानवरों और उनके आसपास की दुनिया के बीच महत्वपूर्ण संबंधों को समझने का प्रयास करता है।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. नरेन्द्र सिंह, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. आशीष प्रसाद व डॉ. अमिता शर्मा मौजूद थे।

Exit mobile version