Site icon Unnat Kesri

डॉ. आकाषदीप लिंगवाल को मिलेगा 25वां उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान, ‘यूथ आइकॉन्स’ श्रेणी में चयन

नई दिल्ली, जुलाई 2025 — उत्तराखंड के युवा चिकित्सक डॉ. आकाषदीप लिंगवाल को उनके चिकित्सकीय योगदान के लिए आगामी 25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान 2025 में ‘यूथ आइकॉन्स’ श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। वह वर्तमान में ऑर्थोपेडिक्स विभाग, वीसीएसजी राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर (गढ़वाल) में जूनियर रेज़िडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

वर्ष 2024–25 के दौरान डॉ. लिंगवाल ने अनेक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया — विशेष रूप से पौड़ी बस दुर्घटना (12 जनवरी 2025) और चमोली हिमस्खलन 2025 जैसे भीषण हादसों में। संकट की घड़ी में निरंतर सेवा देना, सैकड़ों जख्मी मरीजों को तत्काल राहत पहुंचाना और सीमित संसाधनों में दक्षता बनाए रखना उनकी सेवा भावना का प्रमाण है।

उनका यह योगदान प्रो. डॉ. डी.के. टम्टा, विभागाध्यक्ष (ऑर्थोपेडिक्स) के नेतृत्व में संचालित टीम का अभिन्न हिस्सा रहा।

राष्ट्रीय समिति द्वारा मान्यता

पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा एवं न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर (संरक्षक), डॉ. एस.एम. रहेजा (चिकित्सा प्रकोष्ठ संरक्षक), डॉ. सुषमा नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), एवं अखिल नाथ (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष) सहित उन्नत भारत सेवाश्री राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें इस वर्ष के सम्मान हेतु चयनित किया है।
सम्मान समारोह का आयोजन अगस्त 2025 में दिल्ली में किया जाएगा।

संक्षिप्त विवरण

नाम: डॉ. आकाषदीप लिंगवाल
संस्थान: वीसीएसजी राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर (गढ़वाल), उत्तराखंड (VCSG Govt Institute of Medical Science and Research, Srinagar)
सेवा क्षेत्र: ऑर्थोपेडिक्स विभाग में आपदा राहत सेवाएं
चयन श्रेणी: यूथ आइकॉन्स
Exit mobile version