Site icon Unnat Kesri

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने दी भारतीय नवसंवत एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें

कुरुक्षेत्र, 21 मार्च: देशभर के विभिन्न राज्यों में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सभी देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को भारतीय नव संवत एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश भर में सभी सुखी रहें और विकास करें।

ब्रह्मचारी ने कहा कि मां भगवती के श्रद्धालुओं को नवरात्रों में देश हित एवं विश्व कल्याण की कामना करनी चाहिए। ब्रह्मचारी ने बताया कि जयराम विद्यापीठ में विश्व के कल्याण एवं सभी की उन्नति की कामना के साथ ब्रह्मचारियों एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नवरात्रों पर नियमित दुर्गा महामंत्रो एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ यज्ञ किया जा रहा है। ब्रह्मचारी के निर्देशान

सार पूरे नवरात्रों में मां दुर्गा के महामंत्रों का जाप करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, अन्य संस्कृत शिक्षक तथा सेवक इत्यादि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version