Site icon Unnat Kesri

श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ में संत समाज और श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहुति

पिहोवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मार्च : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी रोड पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा उत्सव पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन आशीर्वाद से आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में चल रहे जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ में आज संत समाज और श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली।

महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रत्येक मास के जेठे रविवार को आश्रम परिसर में कन्या पूजन का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में कन्याएं आश्रम में आती है और प्रसाद ग्रहण करती है।

आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता भी करता है।
आश्रम में धार्मिक आयोजनों में आश्रम से जुड़े देश विदेश से श्रद्धालु भी भाग लेते है।

महाराज की पूर्णाहुति पर संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज,भारत साधुसमाज के अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, महंत विश्वनाथ गिरी,महंत भीम पुरी महंत तरण दास, महंत विजय पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,महंत राम अवतार दास,स्वामी हरि नारायण गिरि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती,इत्यादि संत एवं श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति के साथ आरती में भाग लिया।

आश्रम में चल रहे अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे प्रसाद का आयोजन हुआ।

Exit mobile version