Site icon Unnat Kesri

दूसरों का भला चाहने वालों का भगवान कल्याण करते हैं -ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई: ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, सुपारी, फल और गंगाजल से भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत सावन पूजन किया।
सावन पूजन में उन्होंने पावन शिवलिंग पर अभिषेक भी किया। इसी अवसर पर परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी के सानिध्य में ब्रह्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पंचकेश्वर मंत्रों तथा नियमित महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें

ब्रह्मचारी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का विशेष महत्व है। भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव को समर्पित रहने वाले भक्तों को जीवन में कष्टों और मृत्यु का भी भय नहीं रहता है। शिव भक्ति करने वाले जो लोग दूसरों का भला चाहते हैं, भगवान उन भक्तों का कल्याण करते हैं। ब्रह्मचारी को पूजन आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, के.के. कौशिक, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।

ऐसी ही ताज़ा तरीन ख़बरों के लिए उन्नत केसरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version