Site icon Unnat Kesri

डेरा समाधा घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव

उन्नत केसरी

खन्ना पायल, (प्रमोद कौशिक) 13 फरवरी : डेरा समाधा पिंड घुड़ानी कलां में शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा 8 से 14 फरवरी तक,15 फरवरी को श्री रामचरित्र मानस का पाठ का प्रारंभ व 16 फरवरी को विशाल भंडारा प्रतिवर्ष की भांति हो रहा है। डेरा की महंत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के सानिध्य में जनकल्याण की भावना से धार्मिक सामाजिक आयोजन निरंतर होते रहते है। डेरे में विशेष रूप से समस्त क्षेत्र वासी अपने तन मन धन से श्रद्धा द्वारा सेवा से जुड़े हैं।

देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की सेवा इस ऐतिहासिक डेरे से जुड़ी है। यहां जीवित समाधियों की सेवा बड़ी श्रद्धा भाव से समस्त बिरादरी व धर्म के लोग करते हैं। इस सांझे डेरे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर अपने मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं। मनोरथ पूर्ण होने पर पर यहां चूरमा, कंबल, चिमटा व खड़ाऊ चढ़ा कर जाते हैं। यह 500 साल पुरानी सिद्ध गद्दी है। यहां अटूट लंगर चलता है।

श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर समस्त परिवार सहित मनोरथ पूर्ण करते हैं। यहां के अद्भुत चमत्कार सारे क्षेत्र में बड़े गौरव के साथ गाए जाते हैैं।

Exit mobile version