वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
कुरुक्षेत्र: प्राचीन लक्ष्मीनारायण मन्दिर संन्यास आश्रम गीता कालोनी इंद्रप्रस्थ में आर्यव्रत संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें सर्वसम्मति से महानिर्वाणी अखाड़ा के श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज को आर्यव्रत संत समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और संत समाज द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बैठक में संत महामंडल की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ( श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा), महंत विश्वनाथ गिरि सचिव (श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा), षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह ( निर्मल अखाड़ा), कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि (श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन), संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (प्रदेशाध्यक्ष संत प्रकोष्ठ रा.स.सु.परि.), साध्वी प्रकोष्ठ महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी,महंत महेश पुरी, महंत राजेंद्र पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत विजय पुरी इत्यादि संत समाज उपस्थित रहा।