इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्डस में दर्ज हुई ‘विष्णु अवतार : श्री देवनारायण’ पुस्तक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

  • ‘विष्णु अवतार : श्री देवनारायण’ पुस्तक का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होना गौरव की बात : शिखा कुमारी

हिसार हांसी :- आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण के लोक अवतरण पर विशिष्टताओं से परिपूर्ण पुस्तक ‘विष्णु अवतार श्री देवनारायण’ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस पुस्तक के सृजन में शिखा कुमारी, डॉ. संजीव कुमारी, राकेश छोकर और फड़ वाचक भोपा सुखाराम गुज्जर की अहम भूमिका रही है।
“विष्णु अवतार श्री देवनारायण”पुस्तक को उसकी विशिष्टताओं के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स – 2022 में अनूठे रिकॉर्ड्स के रूप में स्थान दिया गया है। इस धार्मिक पुस्तक की विशेषता यह है कि भगवान देवनारायण के लोक अवतरण को प्रथम बार फड़ चित्रों के साथ हिंदी में प्रकाशित किया गया है, जो एक उपलब्धि है। पुस्तक में अवतरण से संबधित कई भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया गया है। विदित हो कि इसी वर्ष विगत 08 जनवरी को इस पुस्तक का विमोचन धर्म नगरी कुरुक्षेत्र स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में प्रसिद्ध विद्वान डॉ. जयसिंह गुर्जर द्वारा किया गया था। तभी से इस पुस्तक की चर्चा बड़े स्तर पर होती रही है।
पुस्तक प्रकाशन में गांव ढाणी पाल हांसी की लेखिका व इंजीनियर शिखा कुमारी ने अहम भूमिका अदा की है। जिन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र,परिचय पत्र के साथ किट उपलब्ध कराई गई है। इससे पूर्व भी शिखा कुमारी की पुस्तक ‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा 2020 में अनुदान के लिए चुनी गई थी। उनका काव्य संग्रह ‘आशाओं की शिखा’ 2020 में प्रकाशित हो चुका है। जर्मनी में रहते हुए उनकी इस उपलब्धि पर समाज व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *