प्रधानमंत्री राहत कोष में किया था ₹1,35,000 का योगदान
उन्नत केसरी

जालंधर, अगस्त 2025 — पंजाब के जालंधर निवासी एवं हिंद सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी सुनील शर्मा को उनके व्यापक सामाजिक योगदान के लिए 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री’ सम्मान से नवाज़ा जाएगा। श्री शर्मा वर्षों से विभिन्न परोपकारी अभियानों एवं सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहे हैं, जिनका प्रभाव केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी देखा गया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹1,35,000 का योगदान भी दिया।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ ने उनके चयन पर कहा कि सुनील शर्मा जी ने समाज सेवा को जीवन का ध्येय बना लिया है और उनकी कार्यशैली प्रेरणास्रोत है।
यह सम्मान समारोह उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट (पंजी.) एवं माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में राष्ट्रीय समिति के संरक्षक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा, संरक्षक न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर, संरक्षक गिरीश चंद्र शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, संस्थापक भेदी नज़र ग्रुप), संरक्षक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ. एस.एम. रहेजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।
संक्षिप्त विवरण
- नाम: सुनील शर्मा
- पद: अध्यक्ष, हिंद सेवा समिति
- क्षेत्र: समाज सेवा एवं परोपकारी अभियान
- प्रमुख योगदान: पंजाब व राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का नेतृत्व
- विशेष उपलब्धि: प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹1,35,000 का दान
- नामांकन: पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा द्वारा
- चयनकर्ता: राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल नाथ