
नई दिल्ली, उन्नत केसरी। सर्वशक्ति मां दुर्गा के पावन नवरात्रो में सरल समाज द्वारा असहाय, शारीरिक क्षमता से कमजोर महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से आज शुरुवात की गयी है, सरल महिला उद्योग की जिसका मुख्य उद्देश्य असहाय व शारीरिक रूप से कमजोर महिलाओं को उनकी शारीरिक क्षमता के अनुसार साथ ही उनके स्वाभिमान को बनाए रखने के योग्य रोजगार देना है। सरल महिला उद्योग की एक अलग विशेष बात यह होगी कि इसमें सभी कार्यकर्ता महिलाएं होंगी।
सरल समाज सेवी सोनिया गोयल ने बताया की उनका लक्ष्य है की हर महिला स्वाभिमान से जिए। ख़ास कर वंचित वर्ग की महिलाओं को सेवा हेतु सरल समाज उद्योग की स्थापना की गयी है जिसका लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। आज देश भर में महिलाऐं हर कार्य में आगे बढ़ रही हैं, वहीँ कुछ तबका ऐसा भी है जिन्हे आज भी कई तरह की मुश्किलों का सामना अकेले ही करना पड़ता है। ऐसी ही महिलाओं के लिए आज सरल महिला उद्योग एक साथी है जो उन्हें स्वाभिमान के साथ और बिना किसी की सहायता के अपनी ज़िन्दगी की मुश्किलें आसान करने में साथ देगा।