विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जर्मन राजदूत को दिखाई हरियाणा विधान सभा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

चंडीगढ़, 7 जुलाई: भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शुक्रवार को हरियाणा विधान सभा का दौरा किया। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यहां उनका स्वागत किया और विधान भवन के बारे में जानकारी दी। विधान सभा अध्यक्ष और जर्मन राजदूत के बीच विभिन्न मसलों को लेकर बातचीत भी हुई। इस अवसर पर पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी मौजूद रहे।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन को विधान भवन के इतिहास और इसकी खूबियों से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि यह विधान सभा हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों की भलाई के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधान सभा के प्रत्येक सदस्य की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अगाध आस्था है। जर्मन राजदूत ने विधान सभा परिसर में स्थापित श्रीमदभगवद गीता का भी अवलोकन किया। जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने विधान भवन के वास्तु और विधान सभा की कार्यशैली की तारीफ की।

उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मुलाकात करते जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन और शिष्टमंडल। साथ हैं पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां।

ऐसी ही ताज़ा तरीन ख़बरों के लिए उन्नत केसरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें