PM participates in the Kullu Dussehra celebrations at the Dhalpur Ground of Kullu, in Himachal Pradesh on October 05, 2022.

प्रधानमंत्री मोदी ने कुल्लू दशहरा समारोह में लिया भाग

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के ढालपुर मैदान में कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया
PM participates in the Kullu Dussehra celebrations at the Dhalpur Ground of Kullu, in Himachal Pradesh on October 05, 2022.

5 अक्टूबर, कुल्लू। पीएम मोदी का कुल्लू के दशहरा उत्सव में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात भगवान रघुनाथजी के आगमन के साथ रथयात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी भीड़ देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों अन्य भक्तों के साथ पैदल चलकर भगवान रघुनाथजी को नमन किया। प्रधानमंत्री ने उत्सव में मौजूद सभी लोगों को हाथ जोड़कर बधाई दी और ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा समारोह में देवताओं की भव्य सभा के साथ-साथ दिव्य रथयात्रा के साक्षी बने।

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 5 से 11 अक्टूबर, 2022 तक कुल्लू के ढालपुर मैदान में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना के बाद इस आयोजन की भव्यता को देख सभी भक्त गदगद हो रहे हैं। यह त्योहार घाटी के 300 से अधिक देवताओं की सभा है का अनूठा पर्व है। त्योहार के पहले दिन, देवता अपनी भव्य पालकियों में मुख्य देवता भगवान रघुनाथजी के मंदिर में उनकी पूजा करने पधारते हैं और फिर ढालपुर मैदान के लिए प्रस्थान करते हैं।

प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री ने एम्स, बिलासपुर का लोकार्पण किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लुहनू, बिलासपुर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।