नई दिल्ली, 4 अप्रैल। महादेव सेना एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव (एनडीए) श्री पंकज नंदा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। 3 अप्रैल को मनाए गए इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पोस्टर एवं संदेशों के माध्यम से अपनी शुभेच्छाएं प्रकट कीं।
जारी किए गए बधाई संदेश में नंदा के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई। इस दौरान संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं संगठनात्मक स्तर पर भी शुभकामना संदेश साझा किए गए।
और पढ़ें:
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज नंदा के मार्गदर्शन में महादेव सेना एवं आरएलएम आगे भी जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को नई दिशा देते रहेंगे।

