नई दिल्ली, 2 फरवरी: दिल्ली में डॉ. अरुण गुप्ता (अध्यक्ष, डीएमसी), डॉ. बॉबी ग्रेवाल (पूर्व अध्यक्ष, डीएमए) और डॉ. सतीश लांबा (वित्त सचिव, डीएमए) द्वारा स्वास्थ्य नीति प्रक्रिया में हितधारकों की भागीदारी विषय पर एक संवाद आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन के मुख्य अतिथि पंजाब के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह थे। इस संवाद में दिल्ली और पंजाब के सैकड़ों वरिष्ठ डॉक्टरों ने भाग लिया।
संवाद के दौरान डॉ. आर.के. मिढ़ा और उनकी टीम ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और विभिन्न स्वास्थ्य नीतियों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नीतिगत निर्णयों में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य नीति निर्माण में डॉक्टरों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का प्रयास किया गया।