Site icon Unnat Kesri

गुरुत्व दिवस पर महादेव सेना और आश्रम कांत दर्शन दरबार ने निकाली 40 किलोमीटर लंबी शांति यात्रा

उन्नत केसरी

शाहदरा, नई दिल्ली। गुरुत्व दिवस के उपलक्ष में आश्रम कांत दर्शन दरबार और महादेव सेना ने मिलकर एकजुटता से शांति यात्रा का आयोजन किया, जो लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर शाहदरा से नजफगढ़ नंगली सक्रावती स्थित आश्रम कांत दर्शन दरबार तक निकाली गई। इस शांति यात्रा का मुख्य उद्देश्य “परमात्मा से धरती पर शांति की बौछार की प्रार्थना” था।

यात्रा का संदेश था कि देश से प्रेम करना ही परमात्मा की दूसरी भक्ति है। देश हमारी जड़ है, भक्ति उसकी शाखा है और शक्ति उसका फल है—हजूर महाराज दर्शन दास जी के इस प्रेरणादायक संदेश के साथ शांति यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महादेव सेना के सदस्य शामिल हुए। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को अपना अपार स्नेह दिया। इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, देश प्रेम और धरती पर शांति का संदेश दूर-दूर तक फैलाया गया।

शांति यात्रा का आयोजन गुरु महाराज घसीटाराम कांत जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में किया गया, जिससे इस पवित्र अवसर को और अधिक विशेष बनाया गया। यह यात्रा आध्यात्मिकता और देशप्रेम की एक मिसाल पेश करती है, जिसने समाज में शांति और एकता का संदेश फैलाया।

“हर हर महादेव” के जयकारों के साथ यात्रा का समापन हुआ, और श्रद्धालुओं ने परमात्मा से देश और दुनिया में शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की।

Exit mobile version