- स्व० भारत प्रेम नाथ द्वारा सुसर्जित 28 वर्षों से भी अधिक की धरोहर
- प्रति वर्ष देश भर से एक छत के निचे विभूतियों को ढूंढ कर एकजुट करना एक महान काम :डॉ रहेजा
उन्नत केसरी
16 जून नई दिल्ली, (महक पवार)। दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में होने जा रहे 23वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह (23rd Unnat Bharat Sewashree Awards) हेतु दिल्ली के पूर्व महानिदेशक स्वास्थय सेवा डॉ सुनील एम् रहेजा को आमंत्रित किया गया। आज संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सुषमा नाथ ने यह जानकारी दी। आज उनसे भेंट कर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौपा गया। इस अवसर पर डॉ रहेजा ने बताया की वे इस संस्था के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम जी के साथ जुड़े और उनके सेवा भाव के कारण इस कार्यक्रम में हर वर्ष सम्मिलित होते रहे।
उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें
डॉ रहेजा ने संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ सुषमा नाथ और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की जिस प्रकार समाज के हर वर्ग और देश भर से इतनी महान विभूतियों को चुन कर एक छत के निचे लेकर आना अपने आप में एक बहुत महान कार्य है। सबको साथ लेकर चलना सबका सम्मान और सद्भाव की भावना के साथ कार्यरत रहना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है जो यह संगठन 28 वर्षों से करता आ रहा है।
ऐसी ही ताज़ा तरीन ख़बरों के लिए उन्नत केसरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह एक ऐसा मंच है जहाँ हर वर्ष देश भर से 25 ऐसी विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जो सेवा भाव से कार्य कर देश को आगे ले जाने में भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष अटल मेडिकल विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ सुरेंदर कश्यप, जादूगर सम्राट शंकर, अधिवक्ता दुष्यंत नायक, को इस सम्मान हेतु मनोनीत किया गया है। यह सम्मान अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।