गोविंदा आश्रम में 18 साल से लगातार हर महीने के जेठे रविवार को किया जाता है कन्याओं का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

  • महंत बंसी पुरी जी महाराज को बिहारी पुरी मठ काशी का मुख्य महंत बनने पर गोविंदा आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित

पिहोवा 6 मार्च : पिहोवा के शिवपुरी रोड स्थित श्री गोविंद आनंद आश्रम द्वारा पिछले कई वर्षो से हर मास कन्याओं का पूजन किया जाता है। कन्या पूजन,महंत बंसी पुरी जी महाराज व आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में किया गया एवं साथ ही बिहारी पुरी मठ काशी का मुख्य महंत बनने पर बंशी पुरी जी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने महंत जी को फूल माला डालकर उनका स्वागत किया। महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि हर महीने के जेठे रविवार को कन्या पूजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहते हैं और मां भवानी की पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महंत बंसी पुरी जी महाराज को बिहारी पुरी मठ काशी का मुख्य महंत बनाए जाने के बाद उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने महंत जी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। आश्रम की तरफ से कन्याओं को पूजन उपरांत भोजन प्रसाद और उपहार भी भेंट किया जाता है। आश्रम समय समय पर जरूरतमंद कन्याओं के लिए जरूरत का सामान वस्त्र इत्यादि की भी सहायता करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *