Site icon Unnat Kesri

महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने दी नितिन वालिया को जन्मदिन की बधाई

भिवानी लोहारू, प्रमोद कौशिक

भारत का बेटा हरियाणा लोहारू भिवानी वासी नितिन वालिया को महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज ने उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं षडदर्शन साधु समाज के संरक्षक कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि महाराज, महासचिव महंत ईश्वर दास, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने भी नितिन वालिया को जन्मदिन पर बधाई शुभकामनाएं दी।

गोरतलब है नितिन वालिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार के साथ पर्यावरण सुरक्षा अभियान पर भी कार्य कर रहे है। जनकल्याण की भावना से नितिन वालिया अपनी लेखनी के माध्यम से समाज हित में कई समाचार पत्रों में धार्मिक, सामाजिक, संपादकीय लेख भी लिखते रहते है जो की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमजन को पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी प्रेरित करते है।

Exit mobile version