वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
उन्नत केसरी
कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री महाभारतीय संस्कृति अनुसंधान न्यास श्री कृष्ण धाम के परमाध्यक्ष आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रेमानंद गिरि जी महाराज व्याकरण वेदांताचार्य के सानिध्य में ब्रह्मलीन त्यागमूर्ति स्वामी गणेशानंद जी एवं स्वामी कृष्णानंद जी का निर्वाण दिवस गायत्री महायज्ञ के साथ भंडारा आयोजन किया गया। महायज्ञ के मुख्य यजमान नरसिंह गोयल करनाल धर्मपत्नी बिमला देवी गोयल परिवार सहित रहे।
इस अवसर पर महायज्ञ में आहुति महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी गिरि, महामंडलेश्वर डा. स्वामी प्रेमानंद हरिद्वार, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत , अरुणाय मंदिर के महंत विश्वनाथ पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, स्वामी रंगनाथ पुरी, महंत सूर्यानंद सरस्वती इगराह, महंत लाल गिरि, महंत घनश्याम पुरी हिमाचल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि ने गायत्री महायज्ञ पूर्ण आहुति में भाग लिया और ब्रह्मलीन स्वामी गणेशानन्द जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गायत्री महायज्ञ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया।
और पढ़ें:
- मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में सात लाख आहुतियों के साथ 28 वा महायज्ञ संपन्न
- दुख और उदासी से मुक्त होने का उपाय ध्यान है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया
- गणेश चतुर्थी पर विशेष: सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है गणेश चतुर्थी व्रत
- स्वीकार भाव फल के प्रति रहना और कर्म करते जाना यह निष्काम कर्मयोग है :समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया
- वैश्विक गीता पाठ का साक्षी बना, धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 18 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ गीता पाठ
महायज्ञ में आश्रम के विजय सभरवाल कृष्ण धमीजा, चौधरी माया राम ट्रस्टी , सुभाष जांगड़ा, राजेंद्र भार्गव, इंद्रराज फोजी, ओमी लाल, दीपक महाराज ट्रस्टी, सतबीर सिंह , जगदीश शर्मा,राजकुमार पिंडारसी, रामपाल शास्त्री, कुलदीप चौधरी चेयरमैन इत्यादि शामिल रहे।
गायत्री महायज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे नगर के गणमान्यजनों के इलावा कुरुक्षेत्र की वेदपाठशालाओं के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।