वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
- पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंजाबी भाषा की श्री सिद्धांत शिखामणि पुस्तक का किया विमोचन।
कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई: पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास कार्य करवा रही है। अंत्योदय की नीति पर नीतियों को तैयार करते हुए हर वर्ग को लाभ दिए जा रहे हैं। युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है। ऐसा भाजपा की सरकार में ही संभव हुआ है, जबकि इससे पहले क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाईचारा ही देखा जाता है। पक्ष और विपक्ष देखा जाता था, अब पूरे प्रदेश को एक ही दृष्टि से देखते हुए प्रदेश का समान विकास हो रहा है।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार वीरवार को पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित कांशी जगत गुरु के धर्म प्रचार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा की श्री सिद्धांत शिखामणि पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से भी श्रद्धालु पहुंचे। उनके साथ कांशी जगत के महाराज डा.चंद्रशेखर शिवाचार्य, आयोजक मुकेश भारद्वाज, रामनिवास, आचार्य रामकुमार मौजूद रहे।
और पढ़ें:
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में तीन गुणा गति से करवा रही विकास कार्य: कृष्णलाल पंवार
- षडदर्शन साधुसमाज ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के भतीजे सुधांशु सुधा के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की
- श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज बने आर्यव्रत संत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर पीपल की पूजा करने से मिलती है तनाव से मुक्ति : कौशिक
- नवरात्र समापन पर जयराम विद्यापीठ में अनुष्ठान यज्ञ में दी गई आहुतियां
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है। हमारा देश संत- महात्माओं का देश है। यहां पर गुरुओं को प्रथम दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि धर्मग्रंथ में बहुत ही ज्ञान विद्यमान है। जो सभी तक पहुंचना चाहिए। इसी प्रचार के लिए आज पंजाबी की पुस्तक का विमोचन किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने निधि वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और डिजिटल बनाने के लिए एक नई प्रणाली स्थापित की है।