Seema Biban to get Unnat Bharat Sewashree Award
Seema Biban to get Unnat Bharat Sewashree Award

नृत्य कला में अतुलनीय सेवा हेतु पटियाला की सीमा बिबान को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ ने की घोषणा
  • सीमा बिबान को अगस्त में कंस्टीटूशन क्लब में किया जाएगा सम्मानित

पटियाला, 25 जुलाई। पटियाला की समाजसेवी कत्थक नृत्य कलाकार सीमा बिबान (Kathak Artist Seema Biban) को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। सीमा बिबान पिछले 10 से भी अधिक वर्षों से हरियाणा-पंजाब लोक नृत्य कला को बढ़ावा देने के लिए कई सामाजिक कार्य करती आ रही हैं। जिसमे मुफ्त डांस क्लास, जनचेतना अभियान, मेधावी छात्रों को निजी छात्रवृति, स्टेशनरी वितरण आदि शामिल हैं।

उन्नत केसरी से जुड़ें; फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज

डॉ सुषमा नाथ द्वारा उनका चयन कला-संस्कृति की श्रेणी में किया गया है। आज सीमा बिबान को पुरस्कार नामांकन पत्र सौपा गया। इस अवसर पर सीमा बिबान एवं सुशिल बिबान सहित पटियाला की कार्यकारिणी की आशा घारू एवं शमनूप सिंह भी मौजूद रहे।

नृत्य कला एवं प्रशिक्षण में अतुलनीय सेवा हेतु किया गया चयन

सीमा बिबान (Seema Biban) ने कत्थक नृत्यकला में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की है, इसके साथ ही वे हरियाणा-पंजाब के लोक नृत्य को देश भर के अनेकों कार्यक्रमों में बढ़ावा देने हेतु प्रदर्शित करती आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा सिखाए गए छात्र भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रमों में लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन करते रहे हैं। सीमा बिबान द्वारा वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को समय-समय पर वित्तीय सहायता, उपहार और आवश्यक आपूर्ति छोटे स्तर पर की जाती रही है। वे वंचित वर्ग के छात्र-छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण भी देती रही हैं। लिहाज़ा उन्हें कला संस्कृति के क्षेत्र में उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा।

स्व० श्री भारत प्रेम नाथ द्वारा बोया गया बीज आज बना है वृक्ष

मालुम हो की उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह की नींव उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकरार भारत प्रेम नाथ द्वारा 1995 में राखी गयी थी। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठी मिसाल है जिसमे न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।