अधिवक्ता दुष्यंत नायक को किया गया Sewashree सम्मान 2023 हेतु मनोनीत

  • दिल्ली के अधिवक्ता दुष्यंत नायक न्यायिक सेवा में रहते हैं तत्पर :सुषमा नाथ
  • न्यायतंत्र में अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है जनकल्याण वाहिनी सम्मान

महक पवार, नई दिल्ली। उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान 2023 (Sewashree Awards 2023) हेतु आज से चयन प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है, इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के तीस हज़ारी न्यायलय में अधिवक्ता दुष्यंत नायक से उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नाथ जी ने भेंट कर उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह की हेतु उन्हें आमंत्रित किया। भेंट के दौरान अधिवक्ता नायक ने बताया की उन्होंने कैसे अपने पेशे के आरम्भ से ही जनसेवा और जनकल्याण की भावना को अपने अंदर जागृत कर खुदको कानून और न्याय प्रणाली की सेवा में लगाए रखा। और कैसे उन्होंने 4 साथियों से 400 से अधिक साथियों का सफर तय किया।

अधिवक्ता दुष्यंत नायक को जनकल्याण वाहिनी सम्मान हेतु मनोनीत किया गया है। यह सम्मान न्यायतंत्र में अतुलनीय सेवा करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। सेवाश्री की विभिन्न श्रेणियों में से एक इस अवार्ड को साल 2020 में तत्कालीन महिला अध्यक्ष सुषमा नाथ द्वारा सेवाश्री में शामिल किया गया था। इस अवसर पर उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री जनकल्याण वाहिनी सम्मान हेतु मनोनीत भी किया गया। जनकल्याण वाहिनी सम्मान सेवाश्री सम्मान में एक ऐसी श्रेणी है जिसमे क़ानूनी क्षेत्र में जनकल्याण की भावना रखते हुए कार्यरत लोगों को सम्मानित किया जाता है।

उन्नत केसरी को फेसबुक पर फॉलो करें

अधिवक्ता दुष्यंत नायक जी ने सर्व समाज एकता के मंच उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह (Sewashree Awards 2023) को भी खूब सराहा। उन्होंने युवा अध्यक्ष अखिल नाथ जी के साथ उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने देश के हर युवा को साधन संपन्न होने के साथ अपने माता पिता के लिए मान सम्मान और समर्पण के भाव को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा की समाज में सबको साथ लेकर चलना सबका सम्मान और सद्भाव की भावना के साथ कार्यरत रहना यह अपने आप में एक बहुत बड़ी सेवा है।


देखें: Sewashree Awards 2023 पर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज से ख़ास वार्ता


बता दें की सेवाश्री सम्मान समारोह में हर वर्ष देश भर से 25 विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। यह समारोह कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, रफ़ी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने अधिवक्ता दुष्यंत नायक से समारोह में आकर शोभा बढ़ाने का अनुरोध भी किया।

ऐसी ही ताज़ा तरीन ख़बरों के लिए उन्नत केसरी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

इस अवसर पर सेवाश्रि समिति के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ, अधिवक्ता सूरज कुमार झा, अधिवक्ता अर्चना मिश्रा और अधिवक्ता सुचेता भी मौजूद रहे।