समाजसेवी अधिवक्ता परवीन डबास को किया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित

  • संसद मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब में किया जाता है सम्मानित
  • हर वर्ष केवल 25 विभूतियों को किया जाता है सम्मानित

उन्नत केसरी

नई दिल्ली, 6 अगस्त। दिल्ली के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अधिवक्ता श्री परवीन डबास को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। आज उनसे भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ ने इसकी घोषणा की। डबास पूर्व खजांची रोहिणी बार असोसिएशन रह चुके हैं, इसके अतिरिक्त वे समाज के पिछड़े वर्ग को क़ानूनी सहायता भी देते रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे समय-समय पर कई शिक्षण संस्थानों में, समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से कानून के प्रति जनता में जागरूकता भी फैला रहे हैं। उनकी इसी सेवा को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा।

डॉ सुषमा नाथ द्वारा आज निमंत्रण पात्र सौंप कर उनके अवार्ड की घोषणा की गयी। दिल्ली में उनके जैसे युवा समाजसेवी जनता के लिए एक मिसाल हैं। उनके द्वारा जनसेवा के निस्वार्थ एवं स्वतंत्र आयोजन समाज में एक नयी चेतना का प्रसार कर रहे हैं।


बता दें की हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में न केवल देश भर से उच्चतम सरकारी अधिकारीयों को सम्मानित किया जाता है बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाता है। हर वर्ष हर क्षेत्र से केवल 25 विभूतियों को इस सम्मान हेतु चयनित किया जाता है। माता मानतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस कार्यक्रम को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ द्वारा सुसर्जित किया जा रहा है।

उन्नत केसरी से जुड़ें; फॉलो करें हमारा फेसबुक पेज

उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में छात्रों हेतु शिक्षा, खेल, कला संस्कृति अदि क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन हेतु पुरूस्कार वितरण भी किया जाता है। जिसमे नामांकन हेतु विद्यालय/महाविद्यालय/विश्विद्यालय/अध्यापक एवं अभिभावकों द्वारा सीधा पंजीकरण किया जाता है। जिसमें इस वर्ष दिल्ली, उत्तर-प्रदेश एवं हरियाणा सहित राजस्थान के छात्रों का भी चयन किया गया है।

इस अवसर पर डॉ सुषमा नाथ सहित युवा अध्यक्ष अखिल नाथ एवं लीगल विंग प्रभारी अधिवक्ता सुचेता सहित विधि प्रकोष्ठ भी मौजूद रहे।